{"_id":"611eb8ec8ebc3e79aa1c2d9f","slug":"food-department-raided-across-the-district-took-seven-samples-chandausi-news-mbd3997880189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में खाद्य विभाग की छापेमारी, सात नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में खाद्य विभाग की छापेमारी, सात नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
जिले भर में खाद्य विभाग की छापेमारी, सात नमूने लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। खाद्य विभाग के प्रवर्तन दल ने जिले में दुकानों, प्रतिष्ठानों व उत्पादन इकाईयों पर छापे मारी की। टीम ने सात खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
गुरुवार को टीम ने चंदौसी में बदायूं रोड पर शुभमपाल के प्रतिष्ठान से पनीन का नमूूना लिया। इसके बाद हनुमानगढ़ी स्थित पीके ट्रेडर्स से सिवई व नूडल्स का नमूना भरा। हनुमानगढ़ी से ही अंकित शर्मा की डेयरी से दूध का नमूना, बनियाखेड़ा में सुखवीर के प्रतिष्ठान से बालूशाही का नमूूना लेकर जांच को भेजा गया है। इसके अलावा टीम ने बबराला कस्बे में ओमपाल स्वीट्स से पेड़ा, गांव इटउवा में ब्रेड सप्लाई करने वाले वाहन से ब्रेड का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रवर्तन दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, महेश कुमार, कुलदीप तिवारी, इंद्रजीत सडिंह आदि रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी ने कहा कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।