{"_id":"686ac5144cdf90727307f3e9","slug":"foil-put-on-400-electric-poles-along-the-kanwar-route-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-124412-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कांवड़ मार्ग के किनारे लगे 400 विद्युत पोल पर लगाई गई पन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कांवड़ मार्ग के किनारे लगे 400 विद्युत पोल पर लगाई गई पन्नी
विज्ञापन
बहजोई। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बरसात के मौसम में करंट उतरने के खतरे से बचाव के लिए बिजली के खंभों पर पन्नी लगाने का काम किया गया। जेई विद्युत, रोहित कुमार वरुण ने बताया कि नगर क्षेत्र के करीब 600 में से 400 खंभों पर निगम की ओर से पन्नी लगवाई गई है। उन्होंने बताया कि शेष विद्युत पोल पर पन्नी लगाने का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जेई के मुताबिक बीते दिनों दो-तीन दिनों में नगर के संभल बाईपास रोड समेत मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर चंदौसी व बबराला की ओर, इस्लामनगर रोड, कोतवाली रोड व सादातबाड़ी रोड पर गांव मदारा तक सड़क किनारे लगे खंभों पर पन्नी लगवाई गई है। संवाद
-- --
मुहर्रम निकलने पर कई मोहल्लों की काटी बारी-बारी बिजली आपूर्ति
बहजोई। मुहर्रम निकलने पर नगर में कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बारी-बारी से काटी गई। जेई रोहित कुमार वरुण ने बताया कि रविवार को दिन में मुहर्रम निकलने पर नगर के फीडर वन,टू, थ्री व फोर पर पड़ने वाले रेलवे रोड, फैक्टरी कॉलोनी, बबराला रोड व नई बस्ती आदि मोहल्लों की बिजली एक-एक घंटे बारी-बारी से काटी गई। बाद में मुहर्रम के निकलने के बाद इन मोहल्लों की आपूर्ति सुचारु कर दी गई। शेष कुछ घंटे बिजली आपूर्ति रोस्टर के कारण भी प्रभावित रही। संवाद