फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fog slows down trains, delaying many trains by hours

Sambhal News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, कई गाड़ियां घंटों लेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down trains, delaying many trains by hours
चंदौसी। कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। बुधवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन से होकर टनकपुर, आनंद विहार और चंडीगढ़ जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें दो घंटे से ज्यादा की देरी से आईं। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की देरी के चलते यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


इन दिनों कोहरे के असर ने ट्रेनों के पहियों पर ब्रेक लगा दिए है। बुधवार को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011) अपने तय समय सुबह 4:55 बजे के बजाय सुबह 7:29 बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। करीब ढाई घंटे से अधिक की देरी से आई इस ट्रेन से सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

इसी तरह चंदौसी से गुजरकर आनंद विहार जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (14009) भी अपने निर्धारित समय दोपहर 2:11 बजे के स्थान पर लगभग तीन घंटे की देरी से शाम 4:41 बजे चंदौसी आई। वहीं दौरई-टनकपुर एक्सप्रेस (15091) भी अपने तय समय सुबह 4:27 बजे की जगह सुबह 5:54 बजे स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को लगभग डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राधिकापुर-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस (14011) की देरी ने यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशान किया। यह ट्रेन अपने तय समय दोपहर 2:28 बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन आने वाली थी, लेकिन रेलवे एप पर सात घंटे से ज्यादा की देरी से रात 9:40 बजे पहुंचती दिखाई दे रही थी।

ट्रेनों की देरी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिला यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री ट्रेन की स्थिति जानने के लिए लगातार मोबाइल फोन पर रेलवे ऐप और रेलवे की इंक्वायरी विंडो पर जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed