फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fog remained throughout the day, no sunlight

Sambhal News: दिनभर छाया रहा कोहरा, नहीं निकली धूप

Fri, 19 Jan 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 19 Jan 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Fog remained throughout the day, no sunlight
संभल। तापमान बढ़ने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिली। दिनभर कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकली। लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। अलाव से राहत पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी नजर आई। जो लोग बाइक से बाहर निकले वह परेशान दिखाई दिए। इस महीने में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को भी 4 डिग्री दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंचा। कड़ाके की सर्दी के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर कोहरा छाया रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। तापमान का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 634 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें करीब 100 मरीज सर्दी से पीड़ित पहुंचे। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि सर्दी ज्यादा होने से बच्चे और बुजुर्ग चपेट में आ रहे हैं। मरीजों को दवाई के साथ ही बचाव की सलाह दी जा रही है। सर्दी में खुजली के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed