फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fog in sambhal chandausi

अभी तीन दिन और रहेगी कोहरे की मार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
fog in sambhal chandausi
चंदौसी। रविवार को दिन भर बादल छाये रहे। ठंड ने परेशान किया। आगामी तीन दिन तक घना कोहरा छाया रहने और कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। हल्की धूप खिलेगी लेकिन गलन और ठंड के चलते बेअसर साबित रहेगी। मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल रहेगा। वहीं लंबे समय तक घना कोहरा रहता है, तो पछेती आलू व सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटा तो आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर करीब एक बजे हल्की धूप दिखाई दी। पर हल्की हवा के चलते ठंड से निजात नहीं मिली। मौसम में ठंड हो गई और गलन महसूस हुई। शाम तीन बजे के बाद मौसम फिर से सर्द हो गया। दोपहर के समय निकली धूप बेअसर साबित हुई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के मुताबिक आगामी तीन दिन तक सुबह व रात को मध्यम से घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। ठंड बढ़ेगी और पारा गिरने से गलन महसूस होगी। दिन के समय धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं को फायदा, पछेती सरसों और आलू में नुकसान का अनुमान
चंदौसी। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम में छाया घना कोहरा और तापमान में कमी गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। जिले में एक लाख 40 हजार हेक्टेअर में गेहूं की फसल है। तापमान में कमी, कोहरा गेहूं के पौधे की बढ़वार और परिपक्वता के लिए अनुकूल हैं। इससे उत्पादन में असर पड़ेगा और लाभ होगा। वहीं जिले में करीब 20 हजार हेक्टेअर में आलू और करीब आठ हजार हेक्टेअर में सरसों की फसल की है। लगातार घना कोहरा और गिरता तापमान पछेती आलू की फसल मेें झुलसा रोग कर सकता है। पछेती फसल में जमीन के नीचे जिसमें आलू अभी छोटा है, उसमें उत्पादन पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है। वहीं पछेती कुछ सरसों की फसल में अभी फूल आ रहा है। घना कोहरा होने से पौधे व फूल पर धब्बे बन जाते हैं। इससे फूल के बाद फल यानी फली बना प्रभावित होगा और उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed