फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fog in hurmful for crops

कोहरा और पाला बन सकता है आलू व सरसों की फसल के लिए परेशानी, गेंहू को नहीं कोई हानि

Mon, 21 Dec 2020 12:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
fog in hurmful for crops
सरसों के खेत - फोटो : अमर उजाला

पिछले दस दिनों में कोहरा और पाला काफी पड़ रहा है। इससे आलू की फसल पर प्रभाव पड़ेगा। किसानों को चिंता सताने लगी है। सरसों की फसल भी इस कोहरे और पाले की चपेट में आ सकती है। कृषि विभाग ने बचाव के तरीके बताए हैं। जिससे फसल को नुकसान से बचाया जा सके। गेहूं की फसल को इस कोहरे से लाभ होगा।

विज्ञापन


कृषि विज्ञानिक डा. अरविंद कुमार ने बताया कि अगर एक हफ्ते तक घना कोहरा और पाला पड़ता रहा तो आलू की फसल पर झुलसा रोग हो जाता है। इस रोग में आलू के पौधे की पत्ती पर धब्बे आ जाते हैं। इससे फसल को नुकसान होता है। इस रोग से बचाने के लिए किसानों को मैंकेजिप दवा का स्प्रे करना चाहिए। यह दवा एक लीटर पानी में 2 ग्राम मिलाकर छिड़काव करना है। इससे फसल को नुकसान होने से बच जाएगा।
विज्ञापन


सरसों की फसल पर भी कोहरे और पाले का पड़ता है असर
घने कोहरे और पाले के दौरान आलू की फसल के अलावा सरसों की फसल को भी नुकसान होता है। जबकि गेहूं पर इसका कोई असर नहीं होता। सरसों की फसल का फूल इस कोहरे और पाले में नष्ट हो जाता है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि कोहरे और पाले से सरसों की फसल बचाने के लिए खेत के पास धुआं करना चाहिए। इससे ठंड का असर कम होता है और फसल को सुरक्षित रखा जा सकता है। ठंड का असर सरसों की फसल पर कम होता है। बताया कि इस कोहरे और पाले से गेहूं की फसल को लाभ होता है। इस मौसम में गेहूं की फसल को नमी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed