फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fog continues to wreak havoc on third day, Subedar Ganj Express delayed by eight hours

Sambhal News: तीसरे दिन भी जारी रहा कोहरे का कहर, सूबेदार गंज एक्सप्रेस हुई आठ घंटे लेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fog continues to wreak havoc on third day, Subedar Ganj Express delayed by eight hours
चंदौसी। क्षेत्र में तीसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के छाने से सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए। सुबह के समय कोहरा इतना घना रहा कि वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी चलने में परेशानी हुई। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। जहां कड़ाके की ठंड से लोग घरों में बैठे हैं, वहीं सड़कों पर लाेग गत्ते व टायर जलाकर ठंड से बच रहे हैं। कोहरे के चलते चंदौसी से होकर देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से आठ घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख से हर कोई परेशान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सुबह जब लोग बिस्तर से उठे तो बाहर घना कोहरा छाया दिखा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। स्कूल जाने वाले बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे। वहीं सरकारी कार्यालयों व दुकानों में लोगों को हीटर का सहारा लेना पड़ा। सड़कों पर लाेग अलाव जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे थे। धुंध और कोहरे से ट्रेन और बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा।
विज्ञापन

सड़कों पर वाहन दिन से ही लाइट जलाकर रेंगते नजर आए तो वहीं चंदौसी से होकर देहरादून जाने वाली सूबेदार गंज एक्सप्रेस सुबह 05:25 पर न पहुंचकर दोपहर दो बजे चंदौसी स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को भारी पेरशानी का सामना करना पड़ा। लोेग ठंड में घंटों तक ट्रेन का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed