फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   FMD disease spread in village Berni, 24 animals died in 15 days

गांव बेरनी में फैला एफएमडी रोग, 15 दिन में 24 पशुओं की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
FMD disease spread in village Berni, 24 animals died in 15 days
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। क्षेत्र के गांव बेरनी में पशुओं में खुरपका-मुंहपका(एफएमडी) रोग फैल चुका है। रोग की चपेट में आने से पिछले 15 दिनों में करीब 24 पशुओं की मौत हो चुकी है तथा 30 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पशु अस्पताल है, पर उनका कोई लाभ नहीं मिल रहा। करीब डेढ़ माह पहले क्षेत्र के चार गांवों में एफएमडी से ही 90 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। पशुओं में फैल रहे रोग को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। गांव में पशुपालन विभाग की टीम न आने से ग्रामीणों में रोष है। पशुपालक निजी चिकित्सकों से पशुओं का उपचार कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इन पशुपालकों के पशुओं की हो चुकी है मौत
गांव बेरनी निवासी जयपाल सिंह का एक पशु, गुलफाम सिंह के दो पशु ,चंद्रसेन के एक पशु ,विमल सिंह के एक पशु ,बाबू सिंह के एक पशु, भूपसिंह के दो पशु, संतोष कुमार सिंह के दो पशु, टिल्लू के एक पशु, प्रेम पाल सिंह की एक पशु, सहित अन्य किसानों के पशुओं सहित एक पखवाड़े के अंदर 24 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में पहले भी हो चुकी 90 से अधिक पशुओं की मौत:
क्षेत्र के गांव पैगारफातपुर, धनुपुरा, शहबाजपुर, सराय ज्वालापुरी आदि गांवों में करीब डेढ़ माह पहले खुरपका व मुंहपका रोग फैला था। इन गांवों में पशुपालकों के 90 से अधिक पशुओं की मौत हो गई थी। खबर प्रकाशित होने पर बाद में इन गांवों में पशुपालन विभाग की टीम ने पहुंचकर पशुओं का उपचार किया था।

पशुपालन विभाग की लापरवाही के चलते गांव में पशुओं का पिछले डेढ़ साल से टीकाकरण नहीं हुआ है। इस कारण पशुओं में ज्यादा रोग फैल रहा है।
राजवीर सिंह, पशुपालक, बेरनी
दो दिन में एफएमडी रोग से एक दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है। गांव में पशु सेवा केंद्र भी है लेकिन कोई पशु चिकित्सक के न होने से पशुओं को उपचार नहीं मिल पा रहा है।
प्रेमपाल सिंह ,पशुपालक, बेरनी
पशुओं में चल रही खुरपका मुंहपका बीमारी से निजात दिलाने के लिए पशुपालन विभाग को शीघ्र ही पशुओं का उपचार कराकर पशुओं में टीकाकरण कराना चाहिए।
नरेश पाल सिंह, पशुपालक, बेरनी
एफएमडी रोग से हो रही लगातार मौतों से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। विभाग बीमार पशुओं का उपचार और टीकाकरण कराए।
कुंवर पाल सिंह , किसान बेरनी
आपस द्वारा गांव बेरनी में एफएमडी से पशुओं में बीमारी की खबर मिली है। रविवार को गांव में टीम भेजकर उपचार कराया जाएगा और टीकाकरण भी कराया जाएगा।
डॉ. मुन्नाल लाल यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed