फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Flying squad caught cash of 1.70 lakh

उड़नदस्ता ने पकड़ी 1.70 लाख की नकदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Flying squad caught cash of 1.70 lakh
कुढ़फतेहगढ़(संभल)। थाना क्षेत्र के बिचेटा चौराहे पर उड़नदस्ते ने बोलेरो पिकअप से 1.70 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर टीम ने नकदी जब्त करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम उड़नदस्ते के अधिकारी सुरेश कुमार पाल व थाना पुलिस उपनिरीक्षक करन सिंह अपनी टीम के साथ बिचेटा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बिलारी की ओर से आई बोलेरो पिकअप को पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। जिसमें बदायूं जनपद के थाना उझानी के गांव निहौना निवासी सूरजपाल व विजय प्रताप सवार थे। टीम को वाहन की चेकिंग के दौरान एक लाख सत्तर हजार रुपये की नकदी मिली। नकदी की जानकारी करने पर सूरजपाल ने बताया कि वह देहरादून मंडी से सब्जी बेचकर अपने घर बदायूं लौट रहे हैं। उड़नदस्ता के मजिस्ट्रेट के अनुसार वाहन सवार नकदी के बारे में कोई साक्ष्य व संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिससे टीम ने नकदी जब्त की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed