फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   flood in sambhal

बाढ़ की संभावना को लेकर प्रशासन ने गांव रघुपुर पुख्ता में किया अलर्ट,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
flood in sambhal
चंदौसी/जुनावई। बाढ़ की संभावना को लेकर प्रशासन ने गांव रघुपुर पुख्ता में अलर्ट घोषित कर दिया है। गांव में मुनादी कराकर लोगों से पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की सलाह दी है। रविवार की देरशाम एसडीएम गुन्नौर दीपेंद्र यादव, सीओ गुन्नौर केके सरोज ने गांव रघुपुर पुख्ता का भ्रमण कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है, सभी पर स्टाफ की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

अधिकांशत: अगस्त और सितंबर माह में गंगा के आस पास के क्षेत्रों में बाढ़ आती है। संभल जनपद में जुनावई क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। रविवार को गंगा में करीब 89 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हालांकि अभी बाढ़ के आने लायक पानी गंगा में नहीं है, पर कभी भी गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। इसके लिए एसडीएम दीपेंद्र सिंह यादव, सीओ केके सरोज गांव रघुपुर पुख्ता पहुंचे। वहां से रघुपुर पुख्ता के ग्रामीणों को अलर्ट किया। बताया कि यह बाढ़ का सीजन हैं। हरिद्वार से पानी छोड़े जाने पर संभल क्षेत्र में बाढ़ आएगी। इसकी सूचना एक दिन पहले मिल जाएगी। इसके बावजूद सभी किसान अपने पशुओं को अभी से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। ताकि बाद में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

---
खेतों पानी आने पर न जाए जंगल
चंदौसी। एसडीएम ने किसानों से अपील की है कि यदि गंगा का जलस्तर बढ़ता है और खेतों में पानी घुस आता है। ऐसी स्थिति में किसान खेतों पर बिल्कुल भी न जाए। खेतों में भरे पानी में कही भी गहरा गड्ढा हो सकता है, जो हादसे का कारण बन सकता है। तीन साल पहले ऐसा ही हादसा गांव रघुपुर पुख्ता में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ चौकी सक्रिय की, जुनावई में बनाया आश्रय स्थल
एसडीएम गुन्नौर दीपेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र की सभी बाढ़ चौकी सक्रिय कर दी गई है। स्टाफ की तैनाती हो गई है। अब स्टाफ लगातार बाढ़ चौकी पर तैनात रहेगा। इसके अलावा जल स्तर बढ़ने पर लोगों के आश्रय के लिए जनता इंटर कालेज जुनावई , डिग्री कॉलेज को पहले ही निर्धारित कर दिया गया।
अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। करीब 89 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। 1.40 लाख क्यूसेक पानी आने पर क्षेत्र में बाढ़ आएगी। अगस्त शुरू हो गया, कभी भी बाढ़ के हालात बन सकते हैं। सुरक्षा को लेकर पहले ही गांव रघुपुर पुख्ता के लोगों को अलर्ट किया है।

दीपेंद्र यादव, एसडीएम गुन्नौर।
सड़क के बीच पुलिया बनवाने के निर्देश
जुनावई। गांव रघुपुर पुख्ता में व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम पहुंच गए। सिंगोरा पुल मार्ग से गांव रघुपुर पुख्ता के लिए पक्की सड़क बनाई गई है। पर इस सड़क एक छोर पर पुलिया न बनाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ठेकेदार को पुलिया का निर्माण कराने के निर्देश दिये है, ताकि बाढ़ की संभावना पर पुलिया के जरिया पानी की निकासी हो सके और सड़क क्षतिग्रस्त न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed