{"_id":"5a43f1044f1c1b96698bb83d","slug":"flirting-with-sp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेत्री के साथ छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेत्री के साथ छेड़खानी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
girls
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बुधवार सुबह जिम से लौट रही एक सपा नेत्री से छेड़खानी की गई। बीच रास्ते छेड़खानी देख कुछ लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। राहगीरों ने मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भी महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल गई है। आरोपी युवक भाजपा के एक संगठन का कार्यकर्ता बताया जाता है।
शहर निवासी एक महिला सपा नेत्री बुधवार को सुबह ग्यारह बजे जिम से लौट रही थी, तभी रास्ते में मुंसिफ रोड पर कचहरी के सामने एक युवक खड़ा था। जो भाजपा के अनुषांगिक छात्र संगठन का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। आरोप है कि युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की।
इस दौरान वहां महिला के परिचित कुछ युवक पहुंच गए। जिन्होंने आरोपी को पकड़कर पीटते हुए कोतवाली ले आए। रास्ते में खासी भीड़ लग गई। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी युवक घायल भी हो गया। कोतवाली में धीरे-धीरे दोनों पक्षों के लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। महिला की तहरीर पर आरोपी युवक पवन कुमार के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ उक्त महिला ने 25 दिसंबर को लिखित रूप से क्षेत्राधिकारी को शिकायत की थी। बुधवार को दोबारा महिला के तहरीर दिए जाने पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल गई है।