फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fiza shines in painting, Rifa excels in speech.

Sambhal News: चित्रकला में फिजा, भाषण में रिफा का परचम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fiza shines in painting, Rifa excels in speech.
संभल। आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों पर केंद्रित था। इसमें विकसित भारत 2047 के संकल्प को भी प्रमुखता दी गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पहले प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा हुई। विभिन्न नीतियों और विकसित भारत 2047 के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने छात्रों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और जिम्मेदार नागरिकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में फिजा आलम ने पहला, तानिया ने दूसरा और सबीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रिफा ने पहला, अनाबिया ने दूसरा और फलक ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजय सांख्यधर, दीप्ति माथुर और प्रधानाचार्य यतींद्र कुमार भाटी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन निशा सक्सेना ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका गीतिका गुप्ता और इरफान ने निभाई।
इस दौरान अरविंद कुमार, दीपक कुमार, नितिन कुमार, गीता सक्सेना, फरहाना, तनीम, तूबा, इलमा, इरम आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed