{"_id":"674cc5f0acbf2d89f6030b54","slug":"five-police-teams-engaged-in-search-of-miscreants-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116992-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें
Mon, 02 Dec 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को चार घंटे तक शहर में बवाल करने वाले बवालियों को तलाशने में पांच टीमें जुटी हैं। साथ ही उत्पात मचाने वालों की वीडियो और फोटो से पहचान की जा रही है। जिनकी पहचान हो चुकी है, उनके पोस्टर जारी कर दिए हैं, लेकिन अभी चस्पा नहीं किए गए हैं। पोस्टर चस्पा करने के लिए प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। उसके बाद ही पोस्टर चस्पा किए जाएंगे।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल करने के आरोपियों की वीडियो और फोटो की छानबीन पांच टीम द्वारा की जा रही हैं। 300 उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है। बताया कि जितने भी चेहरे वीडियो या फोटो में उपद्रव करते हुए कैद हुए हैं, उन सभी की पहचान करना पुलिस की प्राथमिकता है। बताया कि वीडियो और फोटो से पहचान करने के बाद कार्रवाई करने के दौरान निर्दोष लोग चपेट में नहीं आएंगे। सिर्फ उत्पात मचाने वालों पर ही कार्रवाई हो इसलिए पहले उपद्रवियों के चेहरे बेनकाब किए जा रहे हैं।
आरोपियों से बरामद हुए 27 मोबाइल से नहीं मिला कोई अहम सुराग
24 नवंबर को बवाल के बाद तीन महिला समेत 27 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के कब्जे से 27 मोबाइल फोन बरामद किए थे। सर्विलांस टीम ने इन मोबाइल की छानबीन की लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिल सका। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि छानबीन में कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है जिससे घटना की साजिश का राजफाश हो सके।
विज्ञापन
कई डीवीआर का खंगाला जा रहा है डाटा
पुलिस ने बवाल के बाद जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लिया था। इन्हीं डीवीआर के डाटा में कई ऐसे चेहरे कैद हुए हैं जो पुलिस को अन्य किसी वीडियो में नहीं मिले थे। ऐसी कई डीवीआर हैं जिनमें कई चेहरे पहचाने गए हैं और लगातार पुलिस का प्रयास चल रहा है कि ज्यादातर चेहरे पहचान कराए जाएं।