फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five more people arrested for pelting stones at police

Sambhal News: पुलिस पर पथराव करने के आरोप में पांच लोग और गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Five more people arrested for pelting stones at police
धनारी। पुलिस पर हुए पथराव में शामिल लोगों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों को और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जबकि इस मामले में 22 लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। अब तक कुल 27 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने पथराव में शामिल जसवन्त , कासीराम, वीरेंद्र सिंह , निवासी डरौली व रवि कुमार निवासी भटपुरा थाना बिसौली जिला बदायूँ , वीरबहादुर निवासी अजनावर थाना बिसोली जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव डरौली में सोमवार की रात जसवंत की बेटी की बरात आयी थी। रात दो बजे करीब बरात चढ़त के दौरान बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट हो गई थी। लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। इसके कुछ देर बाद ही दरोगा अंकित कुमार, सिपाही किशनपाल, कर्मवीर और होमगार्ड सत्यराम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पत्थर लगने से दरोगा अंकित कुमार और बंसत यादव समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। दो बाइक और एक पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस मामले में 45 नामजद समेत 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मंगलवार को ही 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बुधवार को दबिश देकर लड़की के पिता जसवंत, काशीराम, वीरेंद्र निवासी गांव डरौली, रवि कुमार निवासी भटपुरा थाना बिसौली जिला बदायूं, वीरबहादुर निवासी अजनावर थाना बिसौली जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से पांचों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दूसरे दिन भी नहीं पड़े फेरे, हाथों पर लगी रह गई मेहंदी
धनारी। डरौली में बरात में हुए झगड़े के बाद फेरे नहीं पड़ सके और दूल्हा बरात के साथ भाग गया। पुलिस ने लड़की के पिता को भी जेल भेज दिया। लड़की के घर में बुधवार को भी गमगीन माहौल रहा। वहीं लड़की को ढांढस बंधाने के लिए महिलाओं का आना जाना लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed