फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five lives were lost due to police firing: Pandey

पुलिस की गोली से गईं पांच जानें : पांडेय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Five lives were lost due to police firing: Pandey
संभल। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि संभल बवाल में जिन पांच लोगों की जान गई है, उन्हें पुलिस ने गोली मारी है। वहीं 1978 के दंगे के बारे में कहा कि उस वक्त प्रदेश में जनता पार्टी की सरकार थी और उस समय भाजपा जनसंघ हुआ करती थी जो जनता पार्टी में विलय कर चुकी थी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने सोमवार को लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस अवैध हथियार मालखाने में रखती है। जब जरूरत होती है तो उनको निकाल लिया जाता है और फिर रख दिया जाता है। 24 नवंबर को संभल में जो घटना हुई। जिसमें पांच लोगों की जान गई है उन्हें पुलिस ने गोली मारी है। पीड़ित परिवारों को न्याय मिले इसके लिए तो हमारी लड़ाई है। कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था कि 1978 के दौरान हुए दंगे में संभल के अंदर 184 लोग मारे गए थे। मुख्यमंत्री की इस गलत जानकारी के जवाब में संभल विधायक इकबाल महमूद ने कहा था कि यदि मुख्यमंत्री साबित कर दें कि 1978 में 184 लोगाें की मौत हुई थी तो वह अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे और यदि साबित नहीं कर पाते हैं तो मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री गलत जानकारी दे रहे थे। इसलिए विधायक ने चुनौती दी थी। संभल सांसद के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को लेकर कहा कि जब सांसद संभल में नहीं थे तो उनके खिलाफ पुलिस ने किस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस सवाल को भी सदन में उठाया गया था। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठप है। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में भी डकैती और जानलेवा हमला करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकार मुसलमानों के प्रति संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन

मनमानी से हो रहा जामा मस्जिद के नजदीक पुलिस चौकी का निर्माण: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संभल की जामा मस्जिद एएसआई के संरक्षण में है। इस मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह का निर्माण नहीं हो सकता है, तो पुलिस चौकी कैसे बनाई जा सकती है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed