{"_id":"6490ab9b8190c894ec07caf5","slug":"five-injured-in-fight-between-two-parties-for-taking-out-buggy-case-filed-against-seven-sambhal-news-c-15-1-179151-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुग्गी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट में पांच घायल, सात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुग्गी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट में पांच घायल, सात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
सरायतरीन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव कैमा में शनिवार की शाम साढ़े सात बजे बुग्गी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष की ओर से प्रीति, सुरेश और शेर सिंह घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से बबलू सिंह और रविता घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव के निवासी शक्ति सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम साढ़े सात बजे वह बग्गी चलाकर घर लौट रहा था। मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी जातिसूचक शब्द और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शक्ति सिंह की तहरीर पर अशोक कुमार, रविंद्र और अमरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जबकि दूसरे पक्ष के अशोक का कहना है कि वह घर के बाहर खड़ा हुआ था, तभी गांव के ही लोग बुग्गी लेकर निकल रहे थे। निकलते समय गाली गलौज करने लगे। बाद में मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरेश, राम खिलाड़ी, शेर सिंह और रामबाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।