संभल। लखनऊ में आयोजित हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में संभल के पांच उद्योगपति भी शामिल होने पहुंचे। यह उद्योगपति वह हैं जिन्होंने 2020 के बाद जिले में नया स्टार्टअप शुरू किया है। इन्हें सम्मानित भी किया गया और प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की। संभल के हस्तशिल्प आइटम का स्टॉल भी लगाया गया। जिसको अन्य जिलों व प्रदेश के उद्योगपतियों ने भी देखा।
दरअसल ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उन उद्योगपतियों ने भाग लिया जिन्होंने प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर में सफलता हासिल करने वाले नए स्टार्टअप शुरू किए हैं। जिले में नए स्टार्टअप जो शुरू हुए हैं। उसमें श्री कल्कि डेपलपर्स, सिद्धि विनायक ट्रस्ट, वार्ष्णेय हार्डोफर्म, मेंथॉल की फर्म ऑक्टोकेम फार्मा, एमजेआर एरोमेटिक शामिल हैं। श्री कल्कि डेपलपर्स के संजय सांख्यधर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नए स्टार्टअप शुरू करने वाले उद्योगपतियों की हौंसला अफजाई की है। वहीं जीएम डीआईसी अनुज कुमार ने बताया कि तीन करोड़ से ऊपर वाले नए स्टार्टअप जो शुरू हुए हैं उन्हीं उद्योगपतियों को कार्यक्रम में बुलाया गया था। जिले से पांच उद्योगपति शामिल होने पहुंचे थे। जिन्हें सम्मानित भी किया गया है। बताया कि जिले में अच्छा माहौल निवेश का बन रहा है। जल्द ही नए निवेश होने जा रहे हैं। एक से डेढ़ वर्ष में करीब 800-900 करोड़ का निवेश होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेगे। जिले में उद्योगीकरण को गति मिलेगी।