फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five hundred rupees fine for not applying mask

अगर मास्क नहीं लगाया तो 500 रुपये जुर्माना वसूलेगी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Five hundred rupees fine for not applying mask
संभल। कोरोना से बचाव के उपायों पर अमल करने के लिए पुलिस और प्रशासन जागरूकता बढ़ाएगा। जो लोग मास्क नहीं लगाएंगे और वाहन चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर दिखते हैं तो पुलिस उनका चालान काटेगी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र का कहना है कि बिना मास्क के निकलने वाले लोगों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। यह जुर्माना इसलिए है ताकि लोग घर से निकलते ही मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों और व्यापारिक स्थलों में भीड़ न लगाने की जरूरत है। अगर कहीं जाना जरूरी है तो भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना सब की जिम्मेदारी है। मास्क भी लगाना है लेकिन इसके लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान और संस्था के मुखिया को भी ध्यान देना है। अगर किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान या निजी संस्थान में भीड़ लग रही है और सोशल डिस्टेंसिंग टूट रही है तो सीआरपीसी की धारा 188 के तहत चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

अगर किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान और निजी या सरकारी कार्यालय पर भीड़ भाड़ है और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं तो संबंधित व्यक्तियों को मास्क लगाने के लिए कहा जाएगा। प्रतिष्ठान और कार्यालय के संचालक से कहा जाएगा कि वह सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराएं और हैंड सैनिटाइजर का इंतजाम रखें। अगर यह दोनों व्यवस्था करने में वह सक्षम नहीं हुए तो पहले चेतावनी दी जाएगी। अगर सुधार नहीं होता है तो सीआरपीसी की धारा 188 के तहत चालान किया जाएगा। चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed