फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five e-rickshaw riders injured after colliding with truck

Sambhal News: ट्रक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार पांच घायल

Sat, 11 Jan 2025 04:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 11 Jan 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
Five e-rickshaw riders injured after colliding with truck
संभल। संभल-आदमपुर रोड पर गांव मूसापुर के निकट ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हो गए। यह सभी आलू फसल की खुदाई करने जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबीर की सराय निवासी चालक मुमताज शुक्रवार को घने कोहरे के बीच कई मजदूरों को ई रिक्शा से छोड़ने कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सैंडा जा रहा था। दूसरी ओर हयातनगर के मोहल्ला चामुंडा मंदिर निवासी चालक गौतम मोहल्ले के ही आधा दर्जन से अधिक मजदूरों को टाटा मैजिक में बैठाकर गांव रुदायन में मजदूरी करने जा रहा था। संभल-आदमपुर मार्ग पर गांव मूसापुर हाजीपुर के पास मुमताज ई-रिक्शा को सड़क किनारे खड़ा करके पीछे से मजदूर लेकर आ रहे दूसरे ई रिक्शा का इंतजार करने लगा। टाटा मैजिक लेकर गौतम जैसे ही मुमताज के ई रिक्शा के पास पहुंचा। इस दौरान पीछे से आए बजरपुट से लदे ट्रक ने टाटा मैजिक में टक्कर मारने के बाद ई रिक्शा को रौंद दिया। इससे पहले चालक ट्रक पर काबू पाता। ट्रक सड़क किनारे खड़े पेड़ से भिड़ गया।
विज्ञापन

टक्कर के लगते ही मजदूरों में चीख पुकार मच गई। भीड़ ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और ई रिक्शा में सवार घायल रानी, रश्मी व टाटा मैजिक चालक गौतम, सोनी, प्रिया को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रानी व सोनी ने बताया कि ई रिक्शा व टाटा मैजिक में सवार होकर सभी मजदूर आलू बीनने गांव सैंडा व रुदायन जा रहे थे। इसी दौरान हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article