फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   five dies due to corona infection in sambhal

जिले में दंपती समेत पांच लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा, 231 नए संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
five dies due to corona infection in sambhal
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार काफी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। संभल सीओ समेत 231 संक्रमित मरीज मिले हैं। एक दंपति समेत पांच लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीज और जान गंवाने वाले मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच कर रही है। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। शनिवार को जो संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें संभल सीओ व विधायक के परिवार के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में 5482 हो गई है। इसमें 1836 सक्रिय मरीज शामिल हैं। चिंता की बात यह है कि संक्रमित मरीज मिलने की दर ज्यादा है और स्वस्थ्य होकर घर लौटने वालों की संख्या कम है।
विज्ञापन

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ी हुई है। यदि इसी रफ्तार से संक्रमण फैला तो लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। जिन लोगों की मौत हुई है उसमें हल्लू सराय निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति व उनकी 45 वर्षीय पत्नी, गांव सिकंदरपुर निवासी 38 वर्षीय महिला, संभल के एजेंटी चौराहा निवासी 40 वर्षीय महिला व बहजोई निवासी 46 वर्षीय महिला शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा.मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बचाव ही बेहतर तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि लोगों ने संक्रमण से बचाव के उपाए नहीं किए तो हालात बिगड़ सकते हैं। इसलिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग लगातार संक्रमण रोकथाम के लिए प्रयास कर रहा है।

कोरोना संक्रमित दंपति की मौत के बाद एलटू कोविड अस्पताल में हुआ हंगामा
हल्लू सराय निवासी दंपति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। इसमें 54 वर्षीय व्यक्ति व उनकी 45 पत्नी है। दंपति के परिजनों ने आरोप लगाया कि 1.35 लाख रुपये की मांग कोविड अस्पताल की ओर से की गई। भुगतान नहीं करने तक शव नहीं दिए। इस बात पर हंगामा हुआ। मीडिया कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। जिलाधिकारी ने भी मामले में संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed