फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five candidates in the fray for the post of prime minister in Mirpur Sakipur

Sambhal News: मीरपुर साकीपुर में प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five candidates in the fray for the post of prime minister in Mirpur Sakipur
ओबरी। असमोली विकास खंड क्षेत्र के मीरपुर साकीपुर में महिला प्रधान की मौत के बाद रिक्त हुए स्थान पर घोषित चुनाव के लिए सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को नाम वापसी के बाद पांच प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जिन्हें चुनाव चिह्न वितरित किए गए। जबकि पंचायत सदस्य के खाली 6 वार्डों में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से सभी पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। असमोली की ग्राम पंचायत मीरपुर साकीपुर में प्रधान पद के लिए 2 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को रूकसाना पत्नी खिलाफत, नकसीन पत्नी मोमिन की नाम वापसी के बाद पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए। जिसमें चंचल को अनाज ओसाता किसान, जीनत को इमली, बानो को कन्नी, शाइस्ता को कार, सीमा को किताब का चुनाव चिह्न वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सदस्य के बिलालपत के वार्ड संख्या दो से आजाद पुत्र इरशाद, रायां बुजुर्ग के वार्ड 4 से मकसूद पुत्र हिमात, बाबूखेड़ा के वार्ड पांच से राहुल पुत्र सुरेश सिंह, रचैटा के वार्ड संख्या सात से अनुज कुमार पुत्र सतवीर सिंह, मलकपुर नवादा के वार्ड 8 से मुन्नी देवी पत्नी राजवीर सिंह, दुगावर के वार्ड संख्या 9 से सूर्य प्रकाश सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह सहित सभी के एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजपाल वर्मा ने बताया कि 4 मार्च को निर्विरोध निर्वाचित हुए पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed