फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five bags of NPK fertilizer will be available on Aadhar card

Sambhal News: आधार कार्ड पर मिलेगा पांच कट्टे एनपीके खाद

Sat, 28 Oct 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five bags of NPK fertilizer will be available on Aadhar card
चंदौसी। जिला कृषि अधिकारी प्रवोध कुमार ने नवीन मंडी स्थित इफ्को किसान केंद्र पर खाद वितरण का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खाद वितरण का मुआयना किया। उप क्षेत्राधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यहां कुछ किसानों द्वारा जरूरत के हिसाब से खाद न मिलने की शिकायत की गई। कृषि अधिकारी ने कहा गया कि ज्यादा खाद के लिए जमीन की खतौनी लेकर आएं। शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे करीब कृषि अधिकारी नवीन मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने खाद वितरण का निरीक्षण किया। आधार कार्ड पर सात कट्टे एनपीके खाद दिया जा रहा था। जिस पर उन्होंने उप क्षेत्राधिकारी अंकुर तेबतिया को निर्देश दिए कि आधार कार्ड पर सिर्फ पांच कट्टे खाद दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसान जरूरत के हिसाब से ज्यादा खाद चाहते हैं, तो उनकी खतौनी और तोजबही के जमा कराएं। इसके बाद ही उन्हें खाद दिया जाए। इस दौरान वहां मौजूद किसानों से उन्होंने बातचात की। कुछ किसानों द्वारा पर्याप्त खाद न मिलने की शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed