{"_id":"680408fa1480fdd2170716a6","slug":"first-aid-kits-will-be-kept-in-council-schools-chandausi-news-c-204-1-chn1001-119350-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परिषदीय स्कूलों में रखी जाएगी प्राथमिक चिकित्सा की किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परिषदीय स्कूलों में रखी जाएगी प्राथमिक चिकित्सा की किट
विज्ञापन
चंदौसी। परिषदीय स्कूलों में आपात स्थिति में भी बच्चों का अब प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा। इसके लिए विभाग ने सभी परिषदीय स्कूलों को प्राथमिक चिकित्सा किट रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शिक्षक कंपोजिट ग्रांट से फर्स्ट एड बॉक्स व जरूरी दवा खरीदेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में करीब 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब 1,61,849 छात्र- छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन स्कूलों में अब बच्चों को चोट लगने, बुखार, जुकाम या अन्य सामान्य बीमारियों होने पर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। इसके लिए विभाग ने सभी स्कूलों में चिकित्सा किट रखने के निर्देश दिए है। चिकित्सा किट में डिटॉल, पट्टी, गरम पट्टी, बैंडेज, रुई, कैंची, एंटीसेप्टिक लोशन, टेप, ग्लव्स, थर्मामीटर, फिटकरी और सैनिटाइजर आदि सामग्री रखी जाएगी। साथ ही ओआरएस, ओफ्लोक्स टैबलेट, पैरासिटामोल सिरप, ओंडेम सिरप, मेट्रोजिल सिरप, डाइसाइक्लोमाइन सीरप आदि दवाइयां भी प्राथमिक चिकित्सा किट में रखने के निर्देश दिए गए है।
बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के अनुपालन में सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक स्कूल में प्राथमिक स्वास्थ्य किट की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक उपचार किट में जरूरी दवाइयां शिक्षकों को रखनी होगी। फर्स्ट एड बॉक्स व दवाइयों का खर्चा कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा।