फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Firing in the rivalry of the presidential election, three injured

Sambhal: प्रधानी चुनावी की रंजिश में मारपीट और फायरिंग, तीन लोग हुए घायल, 17 आरोपी नामजद

Tue, 09 Aug 2022 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 01:51 AM IST
सार

असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला दो पक्षों में प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। एक प्रधान पक्ष है, तो दूसरा राशन डीलर पक्ष है। सोमवार को फिर से इनके पीछे कहासुनी हो गई। देखते-देखते ही विवाद बढ़ और मारपीट होने लगे। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन
Firing in the rivalry of the presidential election, three injured
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला में सोमवार की दोपहर में प्रधानी चुनावी की पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। पथराव किया गया। यही नहीं, फायरिंग भी की गई। तीन लोग घायल हुए हैं। पथराव-फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख पथराव-फायरिंग कर रहे आरोपी इधर-उधर भाग निकले। पुलिस ने 17 को नामजद करते हुए तमाम अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला दो पक्षों में प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। एक प्रधान पक्ष है, तो दूसरा राशन डीलर पक्ष है। सोमवार को फिर से इनके पीछे कहासुनी हो गई। देखते-देखते ही विवाद बढ़ और मारपीट होने लगे। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव शुरू हो गया। फायरिंग भी होने लगी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो विवाद कर रहे लोग इधर-उधर भाग निकले। वहीं, घटना में जोहर, अख्तर और मोहम्मद अय्याज घायल हुआ है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विद्युत गोयल ने बताया कि एक पक्ष के वसीउल हसन, शबीउल हसन, अब्बास हैदर, फैजी, जफर अब्बास, नजरा, नय्यर, अली अब्बास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के दानिश, हिदायत अली, वसीयत अली, कसीम, हसीन दादा, तनवीर, रईस हैदर, नजीर, शब्बू दादा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तमाम अज्ञात लोग भी शामिल हैं। इनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed