{"_id":"5ed698958ebc3e90af11cf6e","slug":"firing-in-sambhal-for-land-sambhal-news-mbd351207182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर पुरानी रंजिश में मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन को लेकर पुरानी रंजिश में मार दी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के मेहुआ हसनगंज गांव में मात्र दस विस्वा यानी करीब 400 वर्ग गज जमीन पर घूरा डालने को लेकर कहासुनी और टोकाटाकी से पैदा हुआ विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें एक पक्ष ने गोली चलाई जो ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लेकर अपने घर को आ रहे किसान युवक को लगी है। गोली लगने से किसान युवक रास्ते में गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
मेहुआ हसनगंज निवासी कुवंरपाल का खेत यारा फर्टिलाइजर के करीब संपर्क मार्ग पर है। खेत के पास रहने वाले कुछ लोग उसके खेत की खाली जमीन पर कूड़ा करकट और घूरा डालते हैं। इसका विरोध धर्मपाल और उसके परिवार वाले करते रहे हैं। एक वर्ष से विवाद चला आ रहा है लेकिन दूसरे पक्ष ने कभी कूड़ा फेंकना बंद नहीं किया। दोनों में विवाद बढ़ता रहा और अब मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे कुवंरपाल ट्रैक्टर ट्राली लेकर घर से निकला। गांव के ही एक व्यक्ति के घर से गेहूं लेकर वापस आ रहा था। वह ट्रैक्टर चलाते हुए दूसरे पक्ष के घर के सामने से गुजर रहा था। तभी उस पर फायर किया गया।
वह गोली से बचने के लिए एक बार झुका और गिर पड़ा। तब उस पर एक और फायर किया गया। इसके बाद घेर कर लाठी से पीटा गया। लाठी की चोट सिर पर आई है और गोली बाएं कूल्हे के ऊपर लगी है। उसे बचाने वाले जब तक पहुंचे तब तक हमलावर भाग गए थे। घायलावस्था में परिजन कुवंरपाल को लेकर रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वह मेडिकल कालेज में है। उसका आपरेशन होना है। पहले कोरोना की जांच होगी इसके बाद आपरेशन होगा। घटना की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है। हालांकि थाना पुलिस और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल का दौरा किया जिन लोगों ने गोली मारी है वे घर छोड़कर भाग गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायल का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।