{"_id":"5d2798d08ebc3e6cdf2c84e2","slug":"firing-between-son-ant-father-sambhal-news-mbd3146684147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे में फायरिंग, किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप-बेटे में फायरिंग, किशोर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन। हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव करछली में बाप और बेटे के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से जमकर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में गांव का एक किशोर घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पीड़ित परिवार की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
गुरुवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव करछली में सगे बाप और बेटे के बीच जमीन जोतने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों ओर से फायरिंग की गई। जिसमें गांव के ही नरेश के 15 वर्षीय बेटे असनेश को एक गोली छूती हुई निकल गई। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी और किशोर को उपचार के लिए लेकर दौड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
घायल को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। किशोर के भाई अमलेश ने बताया कि गांव में जमीन को लेकर सगे बाप बेटे आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान एक दूसरे पर फायरिंग की गई। इसमें एक गोली उनके छोटे भाई को छूकर निकल गई। इसके लिए आरोपी बाप बेटे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि करीब आधा घंटा फायरिंग दोनों ओर से की गई। क्योंकि दोनों ओर से कई अन्य लोग फायरिंग कर रहे थे। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन आने में काफी देर लगाई।
तब तक आरोपी मौके से भाग गए। कार्रवाहक थाना प्रभारी वीरेश कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। आरोपी कोई मिला नहीं। एक किशोर घायल हुआ है। उसको चिकित्सकीय परीक्षण के जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।