फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   firing at ex mla son

पूर्व विधायक के बेटे की गाड़ी पर फायरिंग

Sat, 22 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 22 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
firing at ex mla son
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
एक शादी समारोह से लौट रहे पूर्व विधायक के बेटे की गाड़ी पर चार लोगों ने फायरिंग की। गनीमत यह रही कि चालक ने साहस दिखाते हुए गाड़ी को उनके चंगुल से निकाल लिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। इस हमले को रजपुरा के ब्लॉक प्रमुख पद की खींचातानी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अब तक की छानबीन में आरोपियों के नाम नहीं खुले हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से बातचीत करके जांच को आगे बढ़ाया है। सीओ ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन


गुन्नौर के पूर्व विधायक श्यौराज सिंह के बेटे भूपेंद्र सिंह यादव उर्फ काली कस्बा बबराला की लेखपाल कालोनी में रहते हैं। वह गुरुवार की रात को रजपुरा थाना क्षेत्र में अपने पैतृक गांव हरफरी में तेज सिंह की बेटी की शादी समारोह में सम्मलित होने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से वह साढ़े दस बजे रजपुरा की ओर लौट रहे थे। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव तुमरिया घाट के निकट पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। एक फायर चालक की खिड़की पर किया गया। एक फायर भूपेंद्र सिंह यादव की ओर वाली खिड़की पर लगा।

एक फायर गाड़ी के आगे जा लगा। लेकिन चल रही थी इसकी वजह से सब लोग बाल-बाल बच गए। चालक रतन यादव ने फायरिंग होने के बाद भी गाड़ी को नहीं रोका। उसके प्रयास से सबकी जान बच सकी। हमला होने के बाद सभी लोग रजपुरा थाना पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी देखी और मौका मुआयना किया। इसके बाद तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब आरोपियों के बारे में छानबीन हो रही है।

तुमरिया घाट में पूर्व विधायक के बेटे पर फायरिंग का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। रजपुरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी- उमेश यादव, सीओ गुन्नौर।

सियासी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है घटना को 
 घटना का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन इसके पीछे ब्लाक प्रमुखी को लेकर हुई सियासी रंजिश कारण हो सकती है। पूर्व विधायक के बेटे की गाड़ी पर हुई फायरिंग को ब्लॉक प्रमुख पद से जोड़कर देखा जा रहा है। वह वर्तमान में रजपुरा से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार हैं। इसके लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से मुलाकात भी कर रहे हैं।

वह दो वार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। भूपेंद्र सिंह यादव उर्फ काली के अनुज विकास यादव की पत्नी चित्रा यादव रजपुरा से ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं, जबकि पूर्व में वह सत्ता के दबाव के चलते चुनाव नहीं लड़ सके थे।


चूंकि सूबे में अब भाजपा सरकार है और ब्लाक प्रमुख के पद को कब्जाने की जुगत के लिए वह हर रोज क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। उनके खेमे में कहा जा रहा है कि राजनीतिक रंजिश में उन्हें निशाना बनाया गया होगा। भूपेंद्र सिंह उर्फ काली के पिता श्योराज सिंह व उनकी मां प्रेमवती यादव भी गुन्नौर से विधायक रह चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed