{"_id":"5a454eba4f1c1bce6d8b6b0f","slug":"fired-the-effigy-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान का फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल की बैठक में कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के अपमान की निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। भारत सरकार से मांग की कि मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्जा खत्म करके पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करे।
शहर में ज्ञानदीप मंदिर, शिवाजी नगर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी का अपमान ही नहीं किया गया। बल्कि भारत माता, भारतीय संस्कृति का मखौल उड़ाया गया है। वक्ताओं ने ईंट का जवाब पत्थर से देने की नीति पर भारत सरकार से अमल करने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि भारत सरकार को कुलभूषण जाधव को हिंदुस्तान में वापस लाना ही होगा। इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने पाकिस्तान की करतूत का जवाब देने की मांग की। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता पाकिस्तान का पुतला लेकर ज्ञानदीप मंदिर, प्रेमशंकर वाटिका, बरेली सराय होते हुए हाय-हाय के नारे लगाकर जनता पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर पाकिस्तान का पुतले को जलाया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अजीत सैनी, आकाश ठाकुर, मनीष, अमित ठाकुर, लवकेश ठाकुर, विवेक तोमर, सजल सिंघल, अक्षित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, वैभव अग्रवाल, गुड्डू कश्यप, बबलू सैनी, प्रकाश, कैलाश, आनंद सैनी, जीतपाल सिंह यादव, गौतम, विक्की आदि रहे।