फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire lit under trees at night in the premises of Railway Training School

Sambhal News: रेलवे ट्रेनिंग स्कूल के परिसर में रात को पेड़ों के नीचे लगाई आग

Wed, 10 Apr 2024 11:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fire lit under trees at night in the premises of Railway Training School
चंदौसी। रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में पड़े सूखे पत्तों व टहनियाें में किसी ने आग लगा दी। रात भर पेड़ों के नीचे आग जलती रही। हैरानी की बात यह है कि प्रशिक्षण संस्थान के जिम्मेदारों ने आग लगाने की बात से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

चंदौसी में रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में काफी संख्या में बड़े-बड़े पेड़ हैं। वसंत के सीजन तक पेड़ों के पत्ते सूख कर गिर जाते हैं और नई पत्ते आ जाते हैं। गर्मी के मौसम में पेड़ों के नीचे पड़े पत्तों और टहनियों से भयंकर आग लगने का खतरा रहता है। संबंधित विभाग को फरवरी से मार्च माह तक पेड़ों के नीचे से सूखे पत्तों की साफ सफाई करानी होती है।
विज्ञापन

चंदौसी के रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में पेड़ों के नीचे से किसी ने साफ सफाई नहीं कराई। मंगलवार की रात बदायूं रोड पर ट्रेनिंग कॉलेज के दूसरे गेट के पास परिसर में किसी ने पेड़ों के नीचे आग लगा दी। आग से पेड़ों के नीचे पत्ते व टहनियां जलती रही। प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षुओं के क्वार्टरों के पीछे पूरी रात आग सुलगती रही। पर न तो किसी ने रात में आग बुझाना गंवारा किया और न हीं फायरब्रिगेड को सूचना दी। इससे वन अधिनियम में पेड़ों के नीचे आग लगाना अपराध हैं। पर जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में किसी ने सूखे पत्तों में आग लगा दी होगी। जानकारी करता हूं कि किस स्थान पर आग लगी थी। अगर विभागीय स्टाफ ने आग लगाई होगी, तो कार्रवाई की जाएगी। -मोनू लूथरा, प्रधानाचार्य रेलवे प्रशिक्षण संस्थान चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed