{"_id":"607b3bd18ebc3e8d1c768bcd","slug":"fire-in-wheat-crop-to-electric-babrala-news-mbd3866654177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की फसल में लगी आग, 24 बीघा की फसल जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की फसल में लगी आग, 24 बीघा की फसल जल कर राख
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर में दो किसानों का गेहूं एक जगह एकत्र था। रात के समय ढेर में लगी आग से करीब 24 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। पीड़ित किसान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र के अफजलपुर निवासी किसान श्रीपाल व राजेश कुमार दोनों सगे भाई हैं। दोनों ने गेहूं की फसल की कटाई करा दी थी। कटी हुई करीब 24 बीघा की फसल को दोनों भाइयों ने एक ही स्थान पर पास में एकत्र कर रखा था। रात करीब दस बजे एक जगह एकत्र की गई गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर दोनों भाई शोर मचाते हुए मौके पर खेत की ओर दौड़ पड़े। अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए पर आग पर काबू नहीं पाया गया। आग से दोनों भाइयों की करीब 24 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान श्रीपाल का कहना है कि आग लगने का कोई भी कारण का पता नहीं चला है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।