{"_id":"5e1cc1058ebc3e87ab492a55","slug":"fire-in-trak-in-sambhal-sambhal-news-mbd3362398111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन में फाल्ट होने से ट्रक में आग लगी, 12 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन में फाल्ट होने से ट्रक में आग लगी, 12 लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के हिन्दूपुरा खेड़ा स्थित हुसैनी मार्ग पर बिजली लाइन में हुए फाल्ट से ट्रक में आग लग गई। इसकी जानकारी पीड़ित ट्रक स्वामी को हुई तो हड़कंप मच गया। दमकल की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया है।
पीड़ित ने बिजली लाइन से हुए हादसे की सूचना पुलिस को दी। कार्रवाई की मांग की है। रविवार की देर रात दो बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के हिन्दूपुरा खेड़ा स्थित हुसैनी मार्ग निवासी शहरोज के सड़क किनारे खड़ी ट्रक में आग लग गई। ट्रक से आग की लपटें उठने पर आसपड़ोस में जाग हो गई। हादसे की सूचना ट्रक स्वामी को दी गई। साथ ही दमकल की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित ट्रक स्वामी ने बताया कि उनका ट्रक चालक गुवाहाटी से ट्रक लेकर आया था। घर के नजदीक ही खड़ा कर दिया था। रविवार की रात दो बजे करीब अचानक लाइन में फाल्ट हुआ और ट्रक में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सबमर्सिबल पंप लगाकर आग को काबू करने का प्रयास किया लेकिन वह काबू नहीं हो सकी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि इस हादसे में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।