फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fire in shop in sambhal

परचून की दुकान में आग से दस लाख का सामान जलकर हुआ खाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
fire in shop in sambhal
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय स्थित तनु मार्केट में परचून की दुकान में आग लग गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल को सूचना दी। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई है। पुलिस जांच करे। इसके लिए उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 5 बजे मोहल्ला मल्ली सराय निवासी मोहम्मद रफी की परचून दुकान में आग लग गई। पीड़ित की दुकान चौधरी सराय के तनु मार्केट में स्थित है। पीड़ित का कहना है कि सुबह परचून की दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। साथ ही दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। पीड़ित ने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी व्यक्ति ने रंजिश में उसकी दुकान में आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसकी दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है। रात को जिस समय दुकान बंद की तो उस समय कोई ऐसी ऐसी वस्तु छोड़कर नहीं गया था। जिससे आग लग जाती। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed