फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fire in chandausi villagers home

घर में लगी आग से नकदी और सामान जला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
fire in chandausi villagers home
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव महाबली मोहिद्दीनपुर में रविवार की शाम अचानक लगी आग से नकदी, बाइक व अन्य सामान जलकर राख हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव महाबली मोहिद्दीनपुर निवासी इमामुद्दीन का छप्परनुमा घर था। रविवार की शाम अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर परिजनों ने शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका और सभी सामान जलर राख हो गए। इमामुद्दीन ने बताया कि आग से उसके घर में रखी दस हजार रुपये की नकदी, एक बाइक , एक साइकिल, घर के अंदर रखे जेवर, अनाज, कपड़े व अन्य सभी सामान जल गए। इमामुद्दीन ने बताया कि आग में एक लाख से अधिक रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed