{"_id":"629a66389b3b1c7675515af3","slug":"fire-in-bs-hospital-due-to-short-circuit-in-transformer-chaos-ensued-chandausi-news-mbd430274636","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में शार्टसर्किट से बीएस हास्पिटल में लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में शार्टसर्किट से बीएस हास्पिटल में लगी आग, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
चंदौसी के आजाद रोड स्थित बीएस हास्पिटल में जलती धू-धूकर आग। संवाद
- फोटो : CHANDAUSI
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी (संभल)। चंदौसी के आजाद रोड स्थित ट्रांसफार्मर में हुए शार्टसर्किट से बीएस हास्पिटल के बाहरी दीवार पर रखे प्लास्टिक के गमलों में आग लग गई। आग से ग्राउंड फ्लोर पर स्थित मेडिकल स्टोर, फर्स्ट फ्लोर पर स्थित ब्लड बैंक और सेकेंड फ्लोर बने वार्ड को नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया गया है।
बीएस हास्पिटल की बाहरी दीवार से करीब दो सौ मीटर ट्रांसफार्मर रखा गया है। शुक्रवार को दिन में करीब सवा तीन बजे ट्रांसफार्मर में शार्टसर्किट से आग लग गई। इससे निकली चिंगारी से अस्पताल की दीवार रखे प्लास्टिक के गमलों में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की चपेट में ग्राउंड फ्लोर पर स्थापित मेडिकल स्टोर, फर्स्ट फ्लोर पर स्थित ब्लड बैेंक और लिफ्ट का कुछ हिस्सा तथा सेकेंड फ्लोर पर स्थित वार्ड आ गए। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल कर्मियों ने वार्ड में भर्ती सभी 15 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर खुद भी बाहर आ गए। इसके पश्चात फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए अस्पताल में लगे फायर हाइड्रेंड से आग बुझाने लगे। करीब 3.40 बजे पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। एक और गाड़ी बहजोई से भी बुला ली गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर सवा चार बजे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान अस्पताल के बाहर भीड़ लगी रही।
----------
मेडिकल स्टोर की दवा जलकर हुई राख, दूसरी, तीसरी मंजिल में भी नुकसान
चंदौसी। आग से ग्राउंड फ्लोर पर बने मेडिकल स्टोर में रखी दवाएं जलकर नष्ट हो गईं। आग से अस्पताल की फर्स्ट फ्लोर में बने ब्लैड बैंक, आफिस व लिफ्ट तक आग पहुुुंच गई थी। आफिस में रखे कागजात भी जल गए। तीसरी मंजिल पर मरीजों का वार्ड था। मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मेडिकल संचालक रोमिल वार्ष्णेय उर्फ बिट्टू ने बताया कि आग से मेडिकल स्टोर में रखी सवा लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 15 लाख रुपये की दवा जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
-----------------------
अस्पताल संचालक और कर्मचारी सदमे में
बीएस हास्पिटल में लगी आग की घटना में काफी नुकसान हुआ है। अस्पताल संचालक डॉ. राकेश चौधरी, उनकी पत्नी डॉ. सुधा चौधरी, डॉ. शशांक चौधरी घटना से सदमे में रहे। डॉ. राकेश चौधरी की पत्नी डॉ. सुुधा चौधरी बेहोशी की हालत में पहुंच गईं। कर्मचारी भी हादसे के बाद उदास रहे।
--------------------------
आग की घटना से सवा घंटे तक यातायात रहा बाधित
बीएस हास्पिटल में आग लगने के बाद यातायात प्रभावित हो गया। अस्पताल के पास ही रोडवेज बस स्टैंड पर बसों का संचालन बंद हो गया। वहीं बदायूं चुंगी से आने वाले बसों को मालगोदाम रोड स्थित डा. आंबेडकर पार्क पर रोक दिया गया। अस्पताल में आग पर काबू पाने के करीब सवा घंटे बाद साढ़े चार बजे यातायात शुरू किया गया। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड से पूरी तरह बसों का संचालन बंद रहा। यातायात प्रारंभ होने पर यात्रियों ने चैन की सांस ली।
-----------------------
आसपास के लोगों ने की मदद
बीएस हॉस्पिटल में आग लगने की जानकारी होने पर आसपास के लोग मदद को दौड़ पड़े। हर किसी तरह आग बुझाने का पूरा प्रयास किया। मगर आग के विकराल रूप धारण करने से लोगों के प्रयास कम पड़ गए। इसके बाद भी लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। अस्पताल में लगे अग्नि यंत्रों से आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे। साथ ही अस्पताल में मौजूद मरीज व उपचार कराने वाले लोगों को बाहर निकालने में मदद की। आसपास के लोगों के सहयोग की मरीजों व स्टाफ ने सराहना की।
-------------
अस्पताल से निकाले मरीज, स्वयं वाहन पकड़कर पहुंचे अपने घर
बीएस हॉस्पिटल के सेकेंड फ्लोर पर वार्ड में 15 मरीज भर्ती थे। स्टाफ व अन्य लोगों ने सहयोग कर उन्हें अस्पताल से बाहर निकाला। इसके बाद मरीज व उनके तीमारदार वहां से ई-रिक्शा व अन्य वाहन पकड़कर स्वयं ही चले गए।