फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire caused by a spark emanating from the high tension line in a trolley full of wheat lock

गेहूं की लॉक से भरी ट्राली में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by a spark emanating from the high tension line in a trolley full of wheat lock
थाना क्षेत्र के गांव सोतीपुरा में मंगलवार की सुबह नौ बजे हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से नीचे खड़ी गेहूं की लॉक से भरी ट्राली में आग लग गई। आग लगने पर गेहूं की लॉक धू-धूकर चलने लगी। ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। मगर कुछ ही देर में ट्राली में लगी लॉक जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह नौ बजे पूरन सिंह निवासी सोतीपुरा अपने परिजनों के साथ खेत से गेहूं की कटी फसल ट्रैक्टर-ट्राली से लेने पहुंचा। पूरन ने खेत में बने नलकूप के पास अपनी ट्रैक्टर-ट्राली खरीद कर दी और गेहूं की कटी लॉक ट्राली में भरने लगा। जब ट्राली गेहूं की लॉक से भर गई, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से नीचे गिरी चिंगारी से ट्राली में भरी गेहूं की लॉक ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग फैल गई।
विज्ञापन

गेहूं की फसल में आग लगी देख खेत स्वामी व परिजनों ने शोर मचाया शुरू कर दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर किसान मौके पर पहुंचे नलकूप शुरू कर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक ट्राली में लदी फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल पहुंच गई थी। किसान पूरन सिंह ने बताया कि आग से बीस हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed