{"_id":"683cb7c628b6979060085e58","slug":"fire-broke-out-in-the-house-due-to-leakage-in-the-gas-cylinder-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123215-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गैस सिलिंडर में लीकेज से घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गैस सिलिंडर में लीकेज से घर में लगी आग
विज्ञापन
ओबरी। असमोली क्षेत्र के गांव बुकनाला में रविवार देर शाम खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज से आग भड़क गई। जिससे कच्चे घर के आगे लगे छप्पर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखी नकदी, तीन एंड्रायड फोन सहित सामान जलकर राख हो गया।
असमोली थाना क्षेत्र के बुकनाला गांव निवासी सलमान हैदर के घर रविवार की शाम उनकी बेटी फईम जहरा खाना बनाने में लगी थी। इसी दौरान सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। घर में रखा दूसरा सिलिंडर लगाकर चूल्हा चालू किया तो लीकेज के कारण सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने कच्चे घर के आगे लगे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद परिजनों ने भागकर जान बचाई।
आग की लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़ पड़े और देखते ही देखते लोग अपने घरों से बालटियों और अन्य बर्तनों से पानी लाकर आग पर काबू पाने में जुट गए। गृहस्वामी ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखी नकदी, तीन कीमती मोबाइल, खाद्यान, कपड़े, बर्तन, चारपाई सहित घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।