{"_id":"62ace22ff3a1f3191523e8a3","slug":"fire-broke-out-in-general-store-due-to-short-circuit-loss-of-lakhs-of-rupees-sambhal-news-mbd431796951","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लगी, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लगी, लाखों रुपये का नुकसान
विज्ञापन
संभल। सरायतरीन के मुख्य बाजार स्थित जनरल स्टोर में बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठते देख पुलिस कर्मियों ने दुकानदार को सूचना दी। दुकान मालिक परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। इस बीच अन्य लोग भी नींद से जागकर मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। सूचना मिलने के एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से 15 लाख का नुकसान हुआ है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला नवादा के निवासी हाजी इकबाल लाला की बाजार गंज में जनरल स्टोर की दुकान है। हाजी इकबाल का बेटा उमर बृहस्पतिवार की रात्रि करीब दस बजे दुकान बंद करके घर चला गया। रात्रि करीब दो बजे सरायतरीन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी बाजार गंज में गश्त के लिए निकले तो दुकान से आग की लपटें निकलती देख दुकान पर लगे बोर्ड पर लिखे फोन नंबर पर कॉल करके दुकान मालिक को जानकारी दी। दुकान मालिक परिवार समेत मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में लग गए। दमकल की टीम को सूचना दी गई। आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों को भी लग गई। लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद करने लगे। एक घंटे के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक आग लगने से दुकान में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को तीन गाड़ियां और बुलानी पड़ीं तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है।