Fire in Sambhal: बीएस हॉस्पिटल में शार्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों-तीमारदारों में मचा हड़कंप, दकमल टीम ने पाया काबू
हॉस्पिटल में स्थित मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मेडिकल के ऊपर लटके प्लास्टिक के गमलों से आग ऊपर की मंजिल पर लिफ्ट तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल जिले के चंदौसी में आजाद रोड पर स्थित बीएस हॉस्पिटल के मेडिकल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। धुआं और आग की लपटें देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल के मरीजों को बाहर निकाला गया। आग इतनी भयावह थी कि काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी उसे बुझा सके। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
शुक्रवार को अचानक बीएस हॉस्पिटल में स्थित मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मेडिकल के ऊपर लटके प्लास्टिक के गमलों से आग ऊपर की मंजिल पर लिफ्ट तक पहुंच गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के मरीजों को आनन फानन में लोगों की मदद से बाहर निकाल गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
आग से मेडिकल स्टोर में रखी दवाई जल गई और दूसरी मंजिल पर लिफ्ट का हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया है। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर एसडीएम व पुलिस फोर्स भी पहुंच गया है। एसडीएम राजपाल सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है।