फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire breaks out in warehouse due to short circuit, goods worth lakhs of rupees burnt

Sambhal News: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का माल जला

Fri, 09 Feb 2024 03:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 09 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in warehouse due to short circuit, goods worth lakhs of rupees burnt
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के सामने स्थित आरओ पार्ट्स व केमिकल्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह हादसा बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे हादसा हुआ। मोहल्ला ठेर निवासी गौरव पुत्र अवधेश ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर दुकान चलाते हैं। पहली मंजिल पर गोदाम बनाया हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक धुआं निकलने की सूचना मिली। गोदाम को देखा तो भीषण आग लग रही थी। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दकमल की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इस हादसे में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। आरओ के पार्ट्स व केमिकल्स में आग लगी है। संभल के अग्निशमन अधिकारी बाबू राम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। गोदाम में आग से सारा माल जल गया है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed