फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   FIR will be lodged if tag is left on animal, administration will monitor

Sambhal News: जुलूस के रास्ते पर साफ-सफाई को लेकर दो पक्षों में करीब 30 राउंड फायर, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged if tag is left on animal, administration will monitor
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के बुकनाला गांव में वर्तमान प्रधान और प्रधानी का चुनाव हारे प्रत्याशी के बीच सफाई को लेकर सोमवार की शाम साढ़े सात बजे करीब विवाद हो गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने लगी। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोग हिरासत में लिए हैं। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बुकनाला गांव में सोमवार की रात्रि कर्बला के 72 शहीदों के शबीहे ताबूत का जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान जुलूस के रास्ते की सफाई को लेकर प्रधान के पति हिदायत और प्रधानी का चुनाव हारे शकील हैदर के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही फायरिंग हुई। करीब 45 मिनट तक हुई फायरिंग में 30 राउंड फायर किए गए हैं। इस फायरिंग के दौरान गांव की मस्जिद में नमाजी भी फंस गए। निकलकर भागे तो नईम हैदर पुत्र फखरुल हसन को टांग में छर्रे लगे हैं। दूसरा फायर अनीस को लगा है।
विज्ञापन

दो पक्षों में हुई फायरिंग की सूचना पर असमोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर विवाद की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. श्रीश चंद्र ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली है। असमोली पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed