फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   FIR registered against four individuals for abetment of suicide in self-immolation case.

Sambhal News: आत्मदाह प्रकरण में चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four individuals for abetment of suicide in self-immolation case.
धनारी (संभल)। थाने के सामने 19 जून को आत्मदाह करने वाले मोरध्वज की मौत के मामले में मृतक के भाई राकेश कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं के आरोप हैं। आरोपियों ने पेट्रोल और लाइटर उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन

गांव बगढेर निवासी सुरेंद्र, हप्पू उर्फ पप्पू, लालाराम और पन्नालाल को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने राकेश कुमार की भतीजी विमला के साथ गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर मोरध्वज को आत्महत्या के लिए उकसाया। लालाराम और पन्नालाल पर पेट्रोल और लाइटर लाकर देने का आरोप है। आरोपियों के उकसावे में आकर मोरध्वज ने थाना गेट के सामने आग लगा ली थी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे मोरध्वज को पहले उपचार के लिए संभल जिला अस्पताल और मेरठ भर्ती कराया गया था। बाद में दिल्ली स्थित एम्स रेफर किया गया था। 20 जून को उपचार के दौरान मोरध्वज की मौत हो गई थी। 21 जून को शव गांव पहुंचा था और इसके बाद से ही पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी हो चुके हैं निलंबित
इस मामले में पहले ही तीन पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं। हल्का दरोगा ओमेंद्र सिंह, सिपाही राजकुमार और थाने का हेड मोहर्रिर गौतम सिंह को एसपी ने निलंबित किया था। इन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप था। एसपी ने निलंबित की कार्रवाई के बाद विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। मोरध्वज का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसमें वह पुलिसकर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगा रहा था। इस वीडियो के बाद ही एसपी ने जांच कराई थी और निलंबित करने की कार्रवाई की थी।
000000
दो पत्नियों के साथ पांच वर्षीय बेटे के सामने आर्थिक संकट

मोरध्वज की शादी 17 वर्ष पहले मीरा के साथ हुई थी लेकिन संतान की प्राप्ति नहीं हुई। करीब सात वर्ष पहले मीरा ने अपनी छोटी बहन माया से मोरध्वज की शादी करा दी थी। इसके बाद हिमांशु का जन्म हुआ। हिमांशु पांच वर्ष का है। मोरध्वज की मौत से इन तीनों के सामने आर्थिक संकट मंडरा गया है। पांच बीघा जमीन और इसके अलावा मोरध्वज मेहनत मजदूरी से परिवार का पालन पोषण करता था।

0000000000
मृतक के भाई ने गांव के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed