फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   FIR ordered after promotion file goes missing

Sambhal News: पदोन्नति वाली फाइल गायब होने पर एफआईआर के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
FIR ordered after promotion file goes missing
चंदौसी। जिलाधिकारी ने सोमवार को सीएचसी समेत नगर पालिका, तहसील और ब्लॉक बनियाखेड़ा का किया निरीक्षण किया। नगर पालिका के निरीक्षण के दौरान पदोन्नति वाली फाइल गायब होने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद् चंदौसी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। पदोन्नति को लेकर जानकारी लेते हुए विभाग के कर्मचारियों की पदोन्नति से संबंधित फाइल मांगी तो अधीनस्थों ने बताया कि वह फाइल मिल नहीं पा रही है। जिससे डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई और संबंधित पर एफआईआर की कार्यवाही करने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि पदोन्नति अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाए।
विज्ञापन

इसी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड का तथा स्वयं सहायता समूह के द्वारा परिसर में संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केंद्र ( एनआरसी) का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। यहां बच्चों की माताओं से यहां होने वाले उपचार आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद कोतवाली का निरीक्षण कर पुराने वाहन नीलामी को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
लाभार्थियों को पंपसेट व प्रमाणपत्र वितरित किए
चंदौसी। डीएम और सीडीओ ने ब्लॉक बनियाखेड़ा का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत उथले नलकूप हेतु पंपसेट वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को पंपसेट एवं प्रमाण पत्र वितरित किये। जिलाधिकारी द्वारा परिसर में साफ सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा पंचायत उद्योग सेनेटरी एवं नैपकिन उत्पादन इकाई का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed