{"_id":"69e7d680673ad521c3031dc2","slug":"fir-lodged-against-truck-driver-in-case-of-womans-death-in-accident-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128726-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हादसे में महिला की मौत मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हादसे में महिला की मौत मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
धनारी। सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बुलंदशहर जनपद ने थाना अनूपशहर के घरेरा निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को पत्नी संजना (24) के साथ बाइक से बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव कंदरपुर से बहजोई होते हुए घर जा रहा था। शाम करीब पौने छह बजे धनारी पहुंचने पर फोन आया तो वह बाइक सड़क किनारे साइड में खड़ी कर फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान बहजोई की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक व उसकी पत्नी को टक्कर मार दी और ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे में उसकी पत्नी घायल हो गई। वह पत्नी को सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआइ उपदेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।