फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fir

पूर्व थानाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 26 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
fir
थाना कुढ़फतेहगढ़ में रविवार को थाने के पूर्व थानाध्यक्ष मलिक यूनुस अंसारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व थानाध्यक्ष समेत तत्कालीन उप निरीक्षक ब्रह्मदत्त गौड़ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के रहोली गांव निवासी साबिर अली पुत्र शरीफउल्ला ने पुलिस से अपनी 16 बीघा मैंथा फसल और चार हजार पापुलर के पौधों को नष्ट किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने साबिर की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन



साबिर ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। साबिर को जब न्याय नहीं मिला तो उसने न्यायालय में 21 मई  2013 को प्रार्थना पत्र दिया। न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यायालय ने सुनवाई के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष मलिक यूनुस अंसारी, उप निरीक्षक ब्रह्मदत्त गौड़ समेत रहोली निवासी नन्हे खां, बुंदा खां व चुन्ना खां पुत्रगण इमामुद्दीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।



साबिर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी फसल और पौधों को नष्ट कर उसे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से हमला भी किया था। इसी विवाद में साबिर की मौत हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed