फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   FIR filed against seven people for murder of a girl

Sambhal News: युवती की हत्या में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against seven people for murder of a girl
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हेमदपुर में 27 मई की सुबह चुनरी के फंदे से लटकी मिली मंजू (19) की मौत मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। युवती के पिता ने हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि गांव निवासी प्रमोद से उनकी बेटी की दोस्ती थी। इसको लेकर प्रमोद की पत्नी रंजिश मानती थी। पिता ने बताया कि 27 मई की सुबह बेटी घर में अकेली थी। प्रमोद की पत्नी ने अपने मायके के लोगों की मदद से घर में घुसकर हत्या की और फंदे से लटका दिया था। जिससे हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिसमें दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इसके चलते ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव हेमदपुर निवासी प्रमोद और उसकी पत्नी पूनम, जयदासपुर पुर निवासी उमेश, हरनायरायन, पप्पू व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed