{"_id":"68780397bce2ce9f450b65d1","slug":"fir-filed-against-firm-owner-for-giving-wrong-bill-for-solar-plant-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121562-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सोलर प्लांट का गलत बिल देने पर फर्म स्वामी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सोलर प्लांट का गलत बिल देने पर फर्म स्वामी पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 17 Jul 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सोलर प्लांट लगवाने पर गलत बिल देने और सोलर इन्वर्टर खराब होने पर सर्विस न देने पर पीड़ित ने ट्रेडर्स स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला ब्रह्म बाजार निवासी ललित सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने दस किलोवाट का सोलर प्लांट शिवांगी ट्रेडर्स के स्वामी अंशुल गोयल से लगवाया। इसका उन्होंने 5.60 लाख रुपये का एडवांस चेक वर्ष 2024 की अगस्त में ट्रेडर्स के स्वामी को दिया था, लेकिन सोलर इन्वर्टर एक महीने में कम से कम तीन बार खराब हो गया, जबकि ट्रेडर्स स्वामी से तय हुआ था कि सोलर व उससे जुड़े उपकरण खराब होने पर तत्काल सर्विस दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि, पीड़ित को नवंबर माह में फर्जी बिल ट्रेडर्स स्वामी की तरफ से दिया गया। फिर असली बिल जनवरी 2025 में दिया गया। दोनों बिलों में काफी अंतर था। दोनों बिलों में जीएसटी भी अलग अलग अंकित थी। पीड़ित ने ट्रेडर्स स्वामी अंशुल गोयल पर फर्जी बिल काटने, टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया। वहीं, एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की।