{"_id":"645d41d6fd19bbb0980578f7","slug":"fir-against-seven-including-son-of-sp-candidate-for-violation-of-code-of-conduct-babrala-news-c-4-1-151908-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सपा प्रत्याशी के पुत्र समेत सात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सपा प्रत्याशी के पुत्र समेत सात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर
विज्ञापन
- प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी कर रहे थे सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर। नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहीं सपा प्रत्याशी के पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि सपा प्रत्याशी का पुत्र मौके से भाग गया। नामजद आरोपियों के अलावा कई अज्ञात लोग भी एफआईआर में शामिल किए गए हैं।
नगर निकाय चुनाव में प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी बुधवार की रात नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन नाज बी के पुत्र काजी रिजवान कोड़ा गूजर गांव को जाने वाले मार्ग पर प्रचार कर रहे थे। मौके पर तीन दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे। किसी ने इसकी सूचना एसएचओ हरपाल सिंह बालियान को दी तो वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर मौजूद लोग भाग खड़े हुए।
पुलिस ने मौके से सुभानी, राजिक, फरहान उद्दीन, इरफान हुसैन, इदरीश और मोहम्मद हारून को पकड़ लिया। सपा प्रत्याशी का पुत्र रिजवान मौके से भाग गया। एसएचओ ने बताया कि चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी सपा प्रत्याशी का पुत्र अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहा था। इसकी सूचना पर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। सात नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।