{"_id":"691f75968a89aa589c0e161e","slug":"fir-against-car-driver-for-misbehaving-with-traffic-policeman-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124597-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता करने के आरोप में कार चालक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता करने के आरोप में कार चालक पर एफआईआर
विज्ञापन
बबराला(संभल)। थाना व नगर के इंदिरा चौक के नजदीक बुधवार शाम कार रोकने पर कार चालक समेत लोगों के हंगामा करने और यातायात पुलिसकर्मी से अभद्रता करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान की ओर से आरोपी कार चालक के खिलाफ थाना बबराला में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते बुधवार को नगर बबराला के इंदिरा चौक पर टीएसआई प्रमोद कुमार मान व कांस्टेबल विकास कुमार, होमगार्ड लालता प्रसाद तथा पीआरडी रामपाल की ड्यूटी थी। उसी समय शाम 4:30 बजे के करीब एक कार चालक तेजी व लापरवाही से कार चलाता आ रहा था, जिसको ट्रैफिक पुलिस कर्मी विकास कुमार ने रोकने का इशारा किया तो वह गाली गलौज करते बोला आगे से हट जा, गाड़ी नहीं रुक रही। रोड पर गाड़ी धीमी होने पर चालक को कार से उतारने की कोशिश की तो सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभद्रता की। इतना ही नहीं धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसमें यातायात पुलिस कर्मी विकास के पैर में चोट भी आई है। बहजोई के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इसके बाद टीसीआई प्रमोद कुमार मान ने उसका चालान काटते हुए गाड़ी को थाने ले गए। जानकारी की तो उसे गाड़ी पर पहले से ही 1.23 लाख रुपये की चालान राशि पेंडिंग है। पुलिस ने यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान की तहरीर के आधार पर कार चालक भुवनेश शर्मा निवासी धनीपुर थाना जुनावई के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।