फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fine of Rs 7500 on three farmers for burning paddy straw

Sambhal News: धान की पराली जलाने में तीन किसानों पर 7500 रुपये का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 7500 on three farmers for burning paddy straw
संभल। धान की पराली जलाने के मामले में चिह्नितकरण के बाद तीन किसानों पर 7500 रुपये का जुर्माना डाला गया है। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जुर्माने की यह राशि किसानों से हर हाल में वसूली जाएगी। इसमें कोई लापरवाही नहीं होगी।
विज्ञापन

पराली जलाने के मामले को निगरानी कर रहीं टीमों ने पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कैली निवासी साजिद हुसैन, संभल ब्लॉक क्षेत्र के सिरसी निवासी शमा परवीन और अमरोहा जिले की सैदनगली निवासी सुमन देवी के खेत में पराली जली पाई थी। सुमन की जमीन संभल जिले के गांव रंपुरा जट स्थित में स्थित है।
विज्ञापन

जांच के बाद स्पष्ट हुआ तो जुर्माने की कार्रवाई की गई। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पराली जलाने के मामले में शासन सख्त है। डीएम ने भी सख्त निर्देश दिए हैं। किसी भी हाल में पराली नहीं जलाई जाए पर किसान फिर भी जला रहे हैं। इसकी लगातार निगरानी करा रहे हैं। कहीं भी मामले सामने आएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। किसानों से आग्रह है कि वह पराली न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed