फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fighting for cattle entering the farm, nine injured including woman

खेत में पशु घुसने पर मारपीट, महिला समेत नौ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fighting for cattle entering the farm, nine injured including woman
ओबरी/गुन्नौर। असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव और गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव करिया खेड़ा में खेत में पशु घुसने पर मारपीट हुई। जिसमें महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। एक-दूसरे पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम ओबरी गांव निवासी अकबर हुसैन की बकरी घर के पास ही शाहिद हुसैन के सरसों के खेत में जा घुसी। जिसको लेकर कहासुनी हो गई। दो पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान मारपीट होने लगी। लोगों ने विवाद होता देख बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों ही पक्ष के लोग नहीं माने और देखते ही देखते दो पक्षों में पथराव शुरू हो गया। जिसमें एक पक्ष से अकबर और उसका भतीजा कादिर तथा दूसरे पक्ष के आलम व समीर घायल हो गए। पुलिस को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव करिया खेड़ा निवासी मुकेश की गाय शनिवार को गांव के ही प्रवेश के खेत में चली गई थी। आरोप है कि मालिक व अन्य लोग मुकेश के घर चले गए। विरोध करने पर गाली गलौज शुरू कर दी। जिसपर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के राजेश, रंधारी व मुकेश घायल हो गए, दूसरे पक्ष के लोकेश व सूरजमुखी को चोट आई हैं। दोनों पक्षों ने थाने में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed